जालंधर : पंजाब में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि यहां 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है और बारिश की भी संभावना है, जिसमें जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर शामिल है।आपको बता दें कि उक्त अलर्ट पूरे पंजाब के लिए जारी नहीं किया गया बल्कि पहाड़ों के साथ लगते इलाकों में जारी किया गया है। वहीं पंजाब के अन्य जिलों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। आंधी-तूफान की चेतावनी के बीच लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान लोग घरों से बिना जरूरत के बाहर न निकलें और पेड़ों या ऊंची-असुरक्षित इमारतों से दूर रहें।इसी बीच पंजाब में मानसून को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आमतौर पर मानसून 30 जून से 5 जुलाई के बीच पंजाब में पहुंचता है पर मौसम विभाग द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार पंजाब में मानसून जल्दी पहुंच जाएगा। कहा जा रहा है कि इस बार मानसून 25 जून से पहले पंजाब आ सकता है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।