
जालंधर: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पार्टी की प्रधानगी छोड़कर हिंदू नेता को प्रधान बनाने का निर्णय किया है, पंजाब में आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को नया प्रधान मिल गया। पूर्व मंत्री अमन अरोड़ा को प्रधान बनाया गया है। जबकि शैरी कलसी को उपप्रधान बनाया है।
कांग्रेस जैसे हिंदू-सिख कॉम्बिनेशन पर चली AAP
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में हिंदू और सिख के कॉम्बिनेशन की प्रक्रिया को अपनाया है। इसमें सिख चेहरे के तौर पर भगवंत मान मुख्यमंत्री होंगे। वहीं हिंदू चेहरे के तौर पर अमन अरोड़ा प्रधान बनाए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस इस फॉर्मूले पर काम करती थी। उनकी सरकार में जब कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री रहे तो प्रधान हिंदू चेहरे सुनील जाखड़ को बनाया गया था।