नई दिल्ली,। देश के कई राज्यों में प्री मानसून बारिश जारी है तो वहीं कुछ राज्यों में हीट वेव की स्थिति फिर से बनने की संभावना शुरू हो गई है। राजधानी दिल्ली में आंधी और वर्षा का दौर थमते ही दिल्ली में गर्मी एक बार फिर बढ़ने लगी है। कुछ जगहों पर तो तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी सप्ताह भर कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 42.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं देश भर में बने मौसमी सिस्टम की बात करें तो एक चक्रवाली हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहेगा और इनमें से कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 और 45 डिग्री भी जा सकता है। साथ ही राजस्थान के दक्षिण, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव संभव है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।