defense minister rajnath singh to visit

लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में अपने 2 दिवसीय दौरे पर आएंगे। जहां पर रक्षा मंत्री 353 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और राज्य को ग्रीन कॉरिडोर समेत 353 प्रोजेक्ट मिलेंगे। रक्षा मंत्री एयरपोर्ट से ऐशबाग रामलीला ग्राउंड के लिए रवाना होंगे और उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के उपरांत रक्षा मंत्री 5-ए कालिदास मार्ग आवास पर जाएंगे मिली जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे। जहां पर रक्षा मंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आज राजधानी को 1449.68 करोड़ की लागत से 353 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कॉल्विन कॉलेज के मैदान में होने वाले समारोह में आईआईआईएम से गौ घाट के बीच एलडीए के ग्रीन कॉरिडोर और पीएम योजना के लगभग 4700 आवासों का शिलान्यास होगा। वहीं नए एसटीपी बिजली लाइनें सड़कों और पाइपलाइन परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के उपरांत 5-ए कालिदास मार्ग आवास जाएंगे। 3.30 बजे लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में जाएंगे। शाम 5.30 बजे डिवाइन हॉस्पिटल कार्यक्रम में जाएंगे। इसके बाद रविवार को 3.30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम में जाएंगे। इस कार्यक्रम में “माटी के मसीहा” पुस्तक का विमोचन होगा। इसके बाद रविवार शाम 4.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।