जालंधर :आज पंजाब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रधान सरदार सरबजीत सिंह (पंजाब) की तरफ से जालंधर में एक अहम मीटिंग हुई।
जिसमें पंजाब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रधान सरदार सरबजीत सिंह (पंजाब), जर्नल सेक्रेटरी पंजाब सरदार परमिंदर सिंह मान, चीफ सेक्रेटरी सतविंदर सिंह (पंजाब), एडमिन सेक्रेटरी पंजाब चंद्रशेखर और सेक्रेटरी लुधियाना तेजिन्दर सिंह की तरफ से जालंधर में सरबजीत सिंह सहोता को यूथ विंग यूथ विंग जालंधर के प्रधान नियुक्त किया। इस मौके पर सरबजीत सिंह सहोता ने पार्टी को आश्वासन दिया कि वह पूरी ईमानदारी और पूरी निष्ठा से से पार्टी का सहयोग करेंगे। इस मौके पर प्रधान सरदार सरबजीत सिंह जी ने कहा पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के लिए जिस तरह वो दिन-रात पार्टी की सेवा कर रहे हैं, उस के लिए उनकी प्रशंसा की और कहा वह दिन दूर नहीं जब पंजाब में राष्ट्रवादी पार्टी एक मजबूत पार्टी बनकर सामने आएगी।
इस मौके पर पार्टी के मेंबर विकास, गोरा, प्रिंस, जोगा, राकेश, सिकंदर, मनीष, कमल, पवन, हरपल और जसपाल आदि शामिल हुए।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।