
दिल्ली: वीरवार यानि आज को राष्ट्रपति भवन में सानवी सूद ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित की जाएगी। इस साल बाल पुरस्कार के लिए देशभर से 17 बच्चों को चुना गया है, जिनमें पंजाब से 10 साल की सानवी सूद अकेली पर्वतारोही हैं। उन्हें यह सम्मान उनके पर्वतारोहण के अद्वितीय रिकॉर्ड के कारण दिया जा रहा है। सानवी ने एवरेस्ट बेस कैंप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और रूस की ऊंची चोटियों को फतेह कर देश का नाम रोशन किया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा। सानवी ने पर्वतारोहण की यात्रा 9 जून 2022 में शुरू की थी और तब से उन्होंने लगातार नए माउंटेन चोटी चढ़ने की उपलब्धि हासिल की है।सानवी सूद ने कहा- भारत सरकार से मिलने वाला अवॉर्ड श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों को समर्पित रहेगा। यह सफर आगे भी जारी रहेगा। हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि हार मानने वाला कभी आगे नहीं बढ़ सकता।”