दिल्ली: दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं भाजपा की रेखा गुप्ता आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। प्रवेश वर्मा के अलावा मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद, पंकज सिंह, रविंदर सिंह इंद्राज और कपिल मिश्रा भी आज मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रवेश वर्मा का डिप्टी सीएम बनना तय माना जा रहा है। दिल्ली के नए मंत्रिमंडल में सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। दिल्ली में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं। शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंत्री समेत तमाम मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा फिल्म स्टार, साधु-संत और कारोबारियों के साथ ही हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए एनएसजी कमांडो, दिल्ली पुलिस के जवान और आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना सुरक्षा जांच के किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा बता दें कि, रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता एबीवीपी से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की पढ़ाई की है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी के 10 साल के शासन पर विराम लगाते हुए दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।