फगवाड़ा 12 अगस्त (शिव कौड़ा) रोटरी क्लब फगवाड़ा जैम्स की तीसरी जनरल बॉडी मीटिंग श्री महावीर जैन मॉडल सी.एस. स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा में क्लब के अध्यक्ष डॉ. चिमन अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उद्योगपति एवं क्लब के स्क्रीनिंग काउंसिल मैंबर श्री एस.पी. सेठी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। क्लब की ओर से स्कूल में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। पौधरोपण का शुभारंभ मुख्य अतिथि एस.पी. सेठी के अलावा बतौर गैस्ट आफ आनर शामिल हुए थाना सिटी फगवाड़ा प्रभारी अमनदीप नाहर ने करवाया।  श्री एस.पी. सेठी के अलावा विभिन्न वक्ताओं ने संबोधन के दौरानं कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना हम सभी का संयुक्त कर्तव्य है। उन्होंने क्लब की इस पहल को सराहनीय बताया वकहा कि पौधे हमेशा उसी जगह लगाएं जाने चाहिए जहां उनकी अच्छी तरह से देखभाल हो सके। वक्ताओं ने जंगलों की बेतहाशा कटाई पर भी चिंता व्यक्त की और राज्य और केंद्र सरकारों से अपील करते हुए कहा कि विकास के नाम पर जितने पेड़ काटे जाते हैं उन पेड़ों को काटने से पहले पालिसी बना कर नए पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल का उचित प्रबंध किया जाए ताकि पेड़ों की कटाई से पर्यावरण पर पडऩे वाले नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सके। अंत में एसएस जैन सभा के अध्यक्ष एवं क्लब के सीपीसी श्री सतीश जैन के अलावा स्कूल प्रबंधक कमेटी के सचिव अतुल जैन ने सभी गणमान्यों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर क्लब सचिव सुरिंद्र चावला, कैशियर रजनीश कपूर, सी.पी.सी. श्री आई.पी. खुराना, महेंद्र सेठी, हरभजन लक्की, ओम उप्पल, टी.डी. चावला, अमित ओहरी, राकेश कुमार सूद और मलकीयत सिंह रघबोत्रा आदि सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।