नई दिल्ली : भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने पहले ही सत्र में दक्षिण अफ्रीका को 431 रन पर समेट दिया। इस तरह भारत की पहली पारी से दक्षिण अफ्रीका 71 रन पीछे रह गई। अब भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू कर चुकी है। समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया तीन विकेट के नुकसान पर 57 में ओवर में 240 रन बना चुकी है। रवींद्र जडेजा (14) और विराट कोहली (1) क्रीज पर मौजूद हैं। इस तरह टीम इंडिया के पास अब दक्षिण अफ्रीका पर 312 रन की बढ़त है।दूसरी पारी में भारत का पहला विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा। पहली पारी में शानदार दोहरा शतक ठोकने वाले मयंक लंच से ठीक पहले केशव महराज की गेंद पर आउट हुए। पारी के आठवें ओवर की पांचवी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर वह सात रन के निजी स्कोर पर स्लिप में फाफ डु प्लेसिस को आसान सा कैच थमा बैठे। इसके बाद क्रीज पर आए चेतेश्वर पुजारा अपने शतक से चूक गए। 81 रन के स्कोर पर फिलेंडर का शिकार बने। मगर दूसरे छोर पर खड़े सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में भी शतक जड़ दिया। 133 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना 5वां टेस्ट शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद रोहित और खतरनाकर हो गए। रनगति बढ़ाने और चौके-छक्के लगाने के प्रयास में 127 रन के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। रोहित बतौर सलामी बल्लेबाज अपने पहले ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए। अब क्रीज पर कप्तान विराट कोहली आए हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।