
जालंधर, 28 मार्च — लघु उद्योग भारती महिला इकाई, पंजाब द्वारा आज जालंधर में दो दिवसीय “स्वयंसिद्धा” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी 28 और 29 मार्च को आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला, संस्कृति और उत्पादों का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर से अंजू सिंह अंजू सिंह (अखिल भारतीय सचिव तथा अखिल भारतीय संयोजक) स्वयंसिद्धा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अरविंद धूमल (अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी उत्तर पश्चिम भारत ), प्रदीप मोंगिया जी, (प्रदेशाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती पंजाब), विवेक राठौड़ जी (जनरल सेक्रेटरी, लघु उद्योग भारती पंजाब), महिला इकाई की ओर से अध्यक्ष आरती सचदेवा, सीमा धूमल (प्रदेश उपाध्यक्ष – एवं महिलाकार्य प्रभारी – लघु उद्योग भारती पंजाब) जनरल सेक्रेटरीरमन प्रीत कौर, तथा सदस्यगण—नीतू नंदा, सरोज ठाकुर, प्रीति सेठी, पल्लवी ठाकुर, दीपिका राठौर, रूही बुद्धिराजा और अमरदीप शेरगिल ने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।अनिरुद्ध जी (प्रेसिडेंट), वरुण भला(जनरल सेक्रेटरी) सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
यह प्रदर्शनी एक अखिल भारतीय मंच है, जिसमें राजस्थान (जयपुर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर), हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने भाग लिया है। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्र की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और संस्कृति को एक ही छत के नीचे प्रस्तुत किया।
“स्वयंसिद्धा” प्रदर्शनी न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करती है, बल्कि यह “अनेकता में एकता” का संदेश भी देती है। यह आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देता है।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। आयोजकों ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस प्रदर्शनी का समर्थन करें और देशभर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें।