जम्मू : लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके सेना के जवानों के साथ बड़ा हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब सेना के जवान टैंक अभ्यास कर रहे थे। जानकारी के अनुसार सेना के जवान नदी पार करने का टैंक अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसके कारण टैंक नदी में ही फंस गया। सेना की मानें तो इस हादसे में जेसीओ समेत 5 जवानों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। सेना ने सभी जवानों के शव बरामद कर लिए हैं।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि हादसा चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास हुआ है। दौलत बेग ओल्डी कारकोरम रेंज में स्थित है। यहां सेना का बेस भी मौजूद है। उन्होंने आगे कहा कि सेना का टैंक नदी के गहराई वाले हिस्से से गुजर रहा था। इस दौरान वह वहां पर फंस गया। इस दौरान जलस्तर बढ़ने से वह तेज बहाव के साथ बह गया। टैंक पर जेसीओ समेत 5 जवान सवार थे। सेना ने बताया कि हादसे का शिकार हुए टैंक का नाम टी-72 था। इस दौरान वहां कई और टैंक भी मौजूद थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।