जम्मू-कश्मीर : शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। शोपियां पुलिस और भारतीय सेना की संयुक्त कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों की पहचान इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में हुई है। यह कार्रवाई 28 मई 2025 को शोपियां के बसकुचन इलाके में शुरू किए गए एक विशेष अभियान के दौरान की गई। सुरक्षाबलों की घेराबंदी और लगातार दबाव के बाद, दोनों आतंकियों ने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटनाक्रम क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की प्रभावी रणनीति को दर्शाता है।