जालंधर: लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान राजेंद्र पाल सिंह बहल  की अध्यक्षता में कुष्ठ आश्रम में रोजमर्रा काम आने वाला सामान व राशन भेंट किया ,बहल साहब ने बताया कि हमने 1 जुलाई 2020 में चार्ज संभालने से पहले पिंगलवाड़ा में खाना खिलाया था और आपने पीरियड में करोना महामारी होते हुए भी लगातार सेवा के प्रोजेक्ट जारी रखे और आपने पीरियड के आखरी दिन भी यह प्रोजेक्ट मानवता एवं समाज सेवा को अर्पित किया है। इस मौके पर सचिव राम आनंद, कोषाध्यक्ष परमिंदर सिंह, पीआरओ जनक राज, लायन ऐ के बहल , जगन नाथ सैनी ,गोपाल कृष्ण लूंबा,नत्था सिंह एवं खुशपाल सिंह उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।