जालंधर: लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान सुरेंद्र कौर चौधरी व प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूर्व प्रधान जीडी कुंद्रा की अगुवाई में सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हूए सरस्वती सिंधू न्यास मुहल्ला गोविंद गढ़ में रहने वाली छात्राओं के लिए कूलर भेंट किया।सभी छात्राओं को स्वीट्स व फल वितरित किए गए। सुरेंद्र कौर चौधरी ने कहा कि इस सेवा कार्य करने से ह्रदय को शीतलता का अनुभव हुआ है। हर इंसान को दीन दुखियों और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए और हमारा क्लब समाज में मानवता की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रहा है ।इस मौके पर सचिव अश्विनी मल्होत्रा ,कोषाध्यक्ष अरुण वशिष्ट ,पीआरओ कुलजीत सिंह, पूर्व प्रधान जीडी कुंद्रा ,सीनियर लांंयन सदस्य एम एल गुप्ता ,दया कृष्ण छावड़ा, खुशपाल सिंह, सेवा सिंह, एन के महेंद्रू,हर्षवर्धन शर्मा ,मोहित सलूजा,बलदेेव कत्याल ,सरस्वती सिंधु न्यास की मैनेजमेंट सदस्य एंव छात्राएं मौके पर मौजूद थी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।