लायंस क्लब जालंधर के लायंस भवन लाजपत नगर में प्रधान जे पी एस सिद्धू की अध्यक्षता में बोर्ड व जनरल मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें मुख्य मेहमान नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर देवेंद्र पाल अरोड़ा ,वी डी जी 1 एसपी सोंधी , वी डी जी 2 रशपाल सिंह बच्चाजीबी को सम्मानित किया गया। अरोड़ा साहब, सौंधी साहब व रशपाल सिंह ने आपने अपने संबोधन में लायंस क्लब जालंधर की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा यह क्लब समाज व मानवता की सेवा के लिए लगातार कार्य कर रहा है जो कि काबिले तारीफ है। पास्ट गवर्नर जे बी सिंह चौधरी ने कहा कि हमारे डिस्ट्रिक्ट के आने वाले हमारे तीनों गवर्नर्स बहुत खास सख्शीयतें हैं । पूर्व गवर्नर सरदारी लाल कपूर ने भी संबोधित किया।सिद्धू साहब ने मुख्य मेहमान व लायंस सदस्यों का स्वागत किया । क्लब की तरफ से अरोड़ा साहब, सोंधी साहब व रशपाल सिंह को सन्मानित किया गया।

पूर्व प्रधान प्रधान हरभजन सिंह सैनी ने आए हुए मेहमान व सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा लायंस क्लब जालंधर इंडस्ट्री एरिया गुरुद्वारा साहब सिंह सभा में 22/4/2022 को कैंसर अवेयरनेस पर मेघा मेडिकल कैंप लगाने जा रहा है जिसमें फ्री चेकअप व दवाईयां दी जाएगी। इस मौके पर कार्यवाहक सचिव अश्वनी मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष परमजीत सैनी, पीआरओ अरुण वशिष्ट , आर सी राजेंद्र पाल सिंह बहल, अश्वनी सहगल, पूर्व प्रधान एमपी सिंह ,आर एस आनंद, रवि मलिक, ललितेश भसीन, पी एस अनेजा , कंवल सचदेवा, दिनेश शर्मा, नरेंद्र भसीन, जीडी कुंद्रा,आरसी गुलाटी,नवनियुक्त प्रधान सुरेंद्र कौर चौधरी,सीनियर प्रधान मनीष चोपड़ा, वाइस प्रधान केवल शर्मा,सीनियर सदस्य हंसराज मल्होत्रा, एम एल गुप्ता, जगन नाथ सैनी ,हर्षवर्धन शर्मा, दया कृष्ण छावड़ा, ऐन के कांसरा,जे जे मल्होत्रा ,सेवा सिंह, खुशपाल सिंह, मोहित सलूजा, गोपाल कृष्ण लूंबा, वी के कौल, गुलशन अरोड़ा,जनक राज ,श्री राम आनंद, परमिंदर सिंह,सुधीर कपूर ,दिनेश अरोड़ा,राजेश पासी,कुलजीत सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।