
लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वुमन जालंधर ने अपने शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के साथ किया। पाठ का आयोजन प्रधानाचार्या, शिक्षकों और कॉलेज की छात्राओं द्वारा किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. सरबजीत कौर राय ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें कॉलेज के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज एक विरासती संस्थान है जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है और यह समाज के कल्याण के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है।
अध्यक्षा सरदारनी बलबीर कौर जी ने भी नए बैच के लिए अपनी शुभकामनाएँ और आशीर्वाद प्रेषित किए। इस अवसर पर सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।