जालंधर: पंजाब पुलिस ने बड़े स्तर पर तबादले किए है। अमृतसर, जालंधर व लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर लगा दिए गए है। इसके अलावा 5 नए एसएसपी लगाए गए है। कोस्तुब शर्मा को लुधियाना, गुरप्रीत सिंह तूर जालधर व अरूण पाल सिंह को अमृतसर  का  नया पुलिस कमिश्नर लगाया है। इसके अलावा स्वप्ण शर्मा को एसएसपी जालंधर देहाती, जे ऐलनचेजियन को एसएसपी बठिंडा, दीपक हिलोरी को एसएसपी लुधियाना रूरल, गौरव तोरा एसएसपी मानसा व भूपिंदर सिंह को एसएसपी फाजिल्का लगाया गया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।