चंडीगढ़: 31 मई ( ):
भाजपा के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार चुने जाने पर भाजपा के प्रदेश महासचिव तथा वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता को बधाई दी तथा खुशी जाहिर की और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी और लुधियाना में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि जीवन गुप्ता को टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। इस जीत को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करेगा।