लुधियाना : लुधियाना  से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में गैस लीक हो गई है जिसकी चपेट में 7 लोग आ गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक गैस लीक होने के बाद आग भड़क गई और उसमे 7 लोग झुलस गए। मिली जानकारी मुताबिक लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में घरेलू गैस की पलटी करने के दौरान लगी भयानक आग में एक मासूम बच्ची सहित कुल 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए है।

इसमें घटना में झुलसे 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनका इलाज किया जा रहा है। इसमें एक महिला और बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली सुचना के अनुसार  सभी को चंडीगढ़ के पीजीआई  रफेर कर दिया है

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।