
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अरविंदर सिंह लवली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर मतभेद करने का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाकर स्थापित हुई थी। इसके बावजूद पार्टी ने आप के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।
