जालंधर( ) भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं जयंती पर देशवासियों को हार्दिक मुबारकबाद दी और कहा कि इस गीत ने करोड़ों लोगों को भारत माता की सेवा हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वंदे मातरम @150 अभियान पूरे देश में शुरू किया और जिसका उद्देश्य पूरे भारत में राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय गौरव की ऐतिहासिक गाथा को लोगों के बीच में लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में इस राष्ट्रीय गीत ने लोगों में नई चेतना जगाने का काम किया था और तब से लेकर अभी तक हर भारतीय वंदे मातरम गीत गाकर अपने आप को गर्वन्तित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत ने स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेज हुकूमत की नींद तक उड़ा दी थी और उसे समय अंग्रेजों ने राष्ट्रीय गीत पर वैन भी लगा दिया था।इसके बाद 24 जनवरी 1950 में इसे राष्ट्रीय गीत के तौर पर चुना गया था।उन्होंने कहा कि इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।