वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अमृपाल सिंह के 6 साथियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने उक्त व्यक्तियों से हथियार भी बरामद किए है। दरअसल, अमृतपाल सिंह के काफिले का पुलिस पीछा कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने 2 गाड़ियां बरामद की है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित है। सूत्रों के अनुसार धर्मकोट के नजदीक महितपुर थाने के पास पुलिस ने गिरफ्तारी की है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।