जालंधर/
अपने देश की मिट्टी से जुड़े रहना वैसा ही होता है जैसा अपने परिवार के साथ जुड़े रहना। संस्कृति कहीं की भी हो, वे सब अपने अपने संदर्भ में अत्यंत मनभावन होती हैं। जरूरत बस इतनी है कि किसी भी देश की संस्कृति को अपने देश की संस्कृति से बड़ा या ऊंचा न मान लिया जाए।
यह बात जालंधर सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा ने आज एनआरआई प्रमोद कुमार मेंहदीरत्ता के बस्ती दानिशमंदा स्थित कार्यालय में 10वीं ओर 12वीं पास लड़कियों की हौसला अफजाई के लिए वजीफा वितरण करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर भाग लेते हुए कही। इस समारोह में लगभग 50 लड़कियों को छह -छह हजार रुपए दिए गए।
विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि किसी भी सच्चे नागरिक के लिए उसके देश की मिट्टी से बढ़कर कुछ नहीं होता है। प्रमोद कुमार मेंहदीरत्ता द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत किया जा रहा यह पुनीत कार्य सराहनीय तो है ही साथ ही अन्य लोगों के लिए यह एक प्रेरणास्रोत का माध्यम भी है। विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि एनआरआई प्रमोद कुमार मेंहदीरत्ता वजीफा वितरण समारोह के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों का पढ़ाई में सहयोग कर रहे हैं। पढ़ाई में मदद करना सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है। उन्होंने कहा कि श्री मेंहदीरत्ता द्वारा गत कई वर्षों से करवाए जा रहे वजीफा वितरण समारोह में सहयाता प्राप्त करने वाले बच्चों को कितनी खुशी होती है, यह वही बच्चे ही बता सकते हैं। विधायक श्री अरोड़ा ने वजीफा राशि प्राप्त करने वाली सभी लड़कियों के उजवल भविष्य के लिए कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं भी प्रदान की।
इस मोके प्रमोद कुमार मेंहदीरत्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य लड़कियों को शिक्षित करना और लड़कियों के लिए कल्याणकारी सेवाओं की प्रभावकारिता में सुधार करना है।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार मेंहदीरत्ता के भाई रविंद्र कुमार और उनकी पूरी टीम विशेष रूप से उपस्थित हुई।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।