जलंधर  :संस्कृति केएमवी स्कूल, ब्रिटिश काउंसिल प्रोजेक्ट में अपने अंतर्राष्ट्रीय आयामों के तहत, विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022
को अच्छे स्वास्थ्य और परिवेश के लिए जागरूकता का आह्वान करने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम के साथ चिह्नित
किया गया।
2022 के लिए डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रस्तावित विषय 'हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य', के अंतर्गत प्राइमरी छात्रों के लिए
स्वस्थ खाद्य उत्पादों और इसके स्रोतों की एक प्रदर्शनी रखी गई।
छात्रों ने भी स्वस्थ पर्यावरण के अनुकूल खाद्य उत्पादों और उपयुक्त आदतों के लिए सही विकल्प को प्रदर्शनी का
निरीक्षण कर अपनी पसंद के खाद्य उत्पादों की खरीदारी अत्यन्त रूचि एंव बुद्धिमत्ता के साथ चुना ।
श्रीमती रचना मोंगा, प्रधानाचार्या ने विशेष रूप से आयोजित क्रियात्मक गतिविधि की प्रशंसा करते हुए स्वास्थ्य
जरूरतों की पहचान करने और जंक फूड अभ्यास से दूर रहने में उनकी रुचि की प्रशंसा की।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।