जलांधर(नितिन  ): भारतीय जनता पार्टी मंडल 11 के अध्यक्ष गौरव जोशी की अध्यक्षता में वेस्ट हल्के के वार्ड 43 मे गुरु नानक नगर इलाके मे सम्पन्न हुए कार्यक्रम मे कांग्रसी नेता परमजीत सिंह गोल्डी व स्पोर्ट्समैन जसदीप सिंह ने 3 दर्जन से अधिक साथियों के साथ भाजपा जॉइन की है।इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश प्रवक्ता महिंदर भगत,वेस्ट विधानसभा के प्रभारी महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट),मंडल प्रभारी मनीष विज,जिला उप-प्रधान दर्शनलाल भगत,दविंद्र भारद्वाज,सचिव अश्वनी अटवाल विशेष रूप से
उपस्थित हुए। इस अवसर पर महिंद्र भगत ने भाजपा जॉइन करने पर सभी लोगों का स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि वेस्ट हल्के में भाजपा का जनादर बढ़ने से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। उन्होंने कहा कि वेस्ट हल्के में पार्टी जॉइनिंग करने वालों की रफ्तार ने भाजपा के पक्ष मे बदलाव के साफ संकेत दे दिये है।इसलिए आने वाले लोकसभा के उप-चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहरेगा।इस अवसर पर वेस्ट विधानसभा के प्रभारी जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि पंजाब प्रांत की संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अराजकता पूरे जोर पर चल रही है और आज हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है।इस अवसर पर दविंद्र भारद्वाज ने बोला की केवल भाजपा ही पंजाब के लोगो को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और उनके उज्वल भविष्य के लिये नीतियोँ को धरातल पर लागू कर सकती है।मंडल भाजपा प्रधान ने सभी लोगों को पार्टी जॉइन करने पर हार्दिक अभिनंदन कर कहा पंजाब के हालात बहुत चिंताजनक बन चुके है और वेस्ट हल्के में पार्टी का मज़बूत होना विरोधियों की हार का रास्ता पक्का कर रहा है।इस अवसर पर दर्शनलाल भगत,मनीष विज व सचिव अश्वनी अटवाल ने भी अपने विचार रखे।भाजपा जॉइन करने वालो मे राजेश कुमार,बिट्टू कटहरोल,रोशनलाल,रोहित भगत,अरुण अटवाल,सरदार मदान सिंह,मनी भगत,बॉबी सभरवाल,मीता सिंह,चंदन सिंह,अजय कुमार,बंटी रामगढ़िया,अश्वनी कुमार,निर्मल कुमार,गंगा राम,सुरेंद्रपाल,अरुण कुमार,बीरबल कुमार आदि लोगो ने भाजपा की है।इस कार्यक्रम मे महिला भाजपा नेत्री हरभजन कौर,रानी शर्मा,भोला ख़ुशवाहा,अजय ठाकुर,दीपक तनेज़ा,अरुण नारंग,डॉ नरेश ठाकुर,लक्की प्रधान,सुभाष कुमार,दिनेश भगत,राजन सारंगल,सुरेश वर्मा,परमिंद्रपाल सिंह सोनू आदि भारी संख्या मे भाजपा नेता हाजिर थे।

कैप्शन-वेस्ट विधानसभा के वार्ड-43 मे अपने दर्जनों साथियों के साथ भाजपा जॉइन करते परमजीत सिंह गोल्डी व प्रसिद्ध स्पोर्ट्समैन जसदीप सिंह उनके साथ महिंद्र भगत,अशोक सरीन हिक्की,गौरव जोशी,मनीष विज,दर्शनलाल भगत,दविंद्र भारद्वाज,अश्वनी अटवाल,सोनू चौहान व अन्य

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।