जालंधर,  : वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल और जौहल अस्पताल के डॉ. बीएस जौहल के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है। शनिवार को दोनों के बीच राजीनामा हो गया है। नकोदर रोड स्थित एक मिठाई वाले ने दोनों को अपने पास बुलाया और दूरियां खत्म करवाई। इस दौरान सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद थे। विवाद निपटने के बाद सभी ने एक साथ लंच किया। बता दें कि तीन दिन पहले जौहल अस्पताल में बस्ती बावा खेल की रहने वाली उर्मिला की डिलीवरी के बाद मौत हो गई थी। परिवार के पास बिल देने के पैसे नहीं थे तो उन्होंने विधायक शीतल अंगुराल से संपर्क किया। शीतल ने जब डॉ. जौहल को फोन किया तो विधायक व डॉक्टर के बीच बहसबाजी हो गई। शीतल उसी समय अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ विरोध जताया। बाद में पुलिस ने डॉ. जौहल के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। उसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन डॉ. जौहल के समर्थन में उतर आई और शीतल के खिलाफ धरना लगा दिया गया। आज दोनों के बीच विवाद खत्म करवा दिया गया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।