जालंधर: आज यानी 24 मई शनिवार के दिन ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज के दिन शनि त्रयोदशी की तिथि होने की वजह से यह दिन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। यदि आप साढ़े साती, ढैय्या, पनौती या शनि की महादशा में बुरे समय से गुजर रहे हैं, तो शनि की मूर्ति पर सरसों का तेल चढ़ाएं। इसके साथ ही शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गरीबों, चतुर्थ क्षेणी के कर्मचारियों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं, अन्न-वस्त्र, काले तिल, काली दाल, कंबल आदि का दान करें। राहत मिलेगी। आज प्रदोष का व्रत भी रखा जाएगा। त्रयोदशी तिथि शाम 07:20 बजे से 25 मई को दोपहर 03:51 बजे तक रहेगी। प्रदोष का व्रत करने से भगवान शिव की कृपा से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर बहुत से शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं
आज का पंचांग। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तिथि- द्वादशी शाम 07:20 बजे तक, फिर त्रयोदशी संवत् – 2082
नक्षत्र – रेवती
योग – आयुष्मान दोपहर 03:01 बजे तक
करण- कौलव प्रात: 08:57 तक, तैतिल शाम 07:20 बजे तक
वार – शनिवार
ऋतु – ग्रीष्म
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर
सूर्यास्त- शाम 7 बजकर 10 मिनट पर
चंद्रोदय- सुबह 03 बजकर 30 मिनट पर, 25 मई
चंद्रास्त- शाम 04 बजकर 11 मिनट पर, 25 मई
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त – प्रात: 11:51 बजे से दोपहर 12:46 बजेसूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर
सूर्यास्त- शाम 7 बजकर 10 मिनट पर
चंद्रोदय- सुबह 03 बजकर 30 मिनट पर, 25 मई
चंद्रास्त- शाम 04 बजकर 11 मिनट पर, 25 मई
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त – प्रात: 11:51 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक
अशुभ समय
राहुकाल – प्रात: 08:52 बजे से प्रात: 10:35 बजे तक
गुलिक काल – प्रात: 05:26 बजे से प्रात: 07:09 तक
यमगंडा – दोपहर 02:01 बजे से दोपहर 03:44 बजे तक

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।