जालंधर 28 मार्च ( )नगर निगम जालंधर द्वारा आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त विधायक रमन अरोड़ा व शीतल अंगूराल के निर्देश पर दूसरे दिन भी गरीब रेहडी फ़डी वालो पर कारवाई करने के बाद आज फिर पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन ने विधायकों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा शर्म करो आम आदमी पार्टी के विधायक साहिब दूसरे दिन भी आपने ग़रीब व रेहड़ी फ़डी वालो पर नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को भेज कर रामा मंडी मे सरकारी डंडा चलवाया है।आम आदमी पार्टी तो चुनावों से पहले दुहाई देती रही की हमारी सरकार आम जनता को सुरक्षा सुविधा देगी परंतु सरकार बनने के बाद गरीब जनता को मुसीबत व दुविधा देने का काम नयी सरकार कर रही है।सरीन ने विधायक व नगर निगम पर हमला बोलते हुए कहा क्या आपको शॉपिंग माल,हस्पताल व अमीर दुकानदारो द्वारा अपने जगह के बाहर फूटपाठ सरकारी ज़मीन पर अवैध पार्किंग क़ब्ज़े नज़र नही आते जो हर रोज नगर निगम छोटे गरीब व हर रोज मेहनत कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले लोग ही नजर आ रहे है।

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।