फगवाड़ा 25 मार्च (शिव कौड़ा) ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा के चेयरमैन श्री के.केसरदाना के दिशानिर्देशानुसार प्रधान मलकीयत सिंह रघबोतरा के नेतृत्व में समाज सेवकों के सहयोग से शहीदआजम भगत सिंहराजगुरू और सुखदेव के बलिदान दिवस को समर्पित गुरुवार को लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आज एक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि डी.एस.पीफगवाड़ा श्री .आरशर्मा शामिल हुए। उन्होंने शहीदों के सम्मान में आयोजित कैंप के दौरान रक्तदान करने के लिए नौजवानों द्वारा दिखाए उत्साह की सराहना की। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा लक्की ड्रा से तीन रक्तदानियों को पुरस्कार के लिए चुना गया जिनमें लक्की चुंबरमिस्टर अंग्रेज  चंदन मेहता शामिल थे। मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने बताया कि कैंप में 131 युवाओं तथा युवतियों ने अपना खून दिया। सभी को पिन लगा कर प्रमाण पत्र दिये गए थे। इस अवसर पर ब्लड बैंक के स्टाफ के अलावा मोहन लाल तनेजाविश्वामित्र शर्माकृष्ण कुमारटी.डी चावलासुधा बेदीविनोद मढिय़ा आदि उपस्थित थे।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।