चंडीगढ़: पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।मिली जानकारी के मुताबिक सुखबीर सिंह बादल बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने मोहाली पहुंचे थे, लेकिन रास्ते में पंजाब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इस दौरान कई कई अन्य वरिष्ठ अकाली नेता भी उनके साथ हैं।हिरासत के दौरान सुखबीर बादल और पुलिस के बीच बहस भी देखने को मिली। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान मीडिया को भी कोर्ट परिसर से दूर रखा गया और किसी को भी भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।