फगवाड़ा 1 सितंबर (शिव कौड़ा) स्थानीय ओंकार नगर स्थित शिव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धापूर्वक तथा धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को सुन्दर रंगीन लाईटो से दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस दौरान नरेश सागर एंड पार्टी व ममता प्रीत ने श्री कृष्ण भजनों का सुन्दर गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने श्रीराधा-कृष्ण के प्रेम एवं भक्तिरस से परिपूर्ण भजनों पर भाव-विभोर होकर झूमते हुए खूब आनंद लिया। समागम के दौरान हलका विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल, केन्द्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश कैंथ की धर्मपत्नी तथा समाज सेविका अनीता सोमप्रकाश के अलावा पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के पुत्र एवं जिला कपूरथला यूथ कांग्रेस प्रधान हरनूर सिंह हरजी मान भी शहर के अन्य गणमान्यों सहित मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचे तथा जन्माष्मटी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। विधायक धालीवाल ने कहा कि भगवान कृष्ण ने श्रीमदभागवत गीता में संसार को धर्म से प्रेरणा लेकर कर्म करने का जो संदेश दिया है वही ज्ञान प्राप्ति और मोक्ष का मार्ग है। विधायक धालीवाल सहित सभी गणमान्यों को शिव मंदिर धर्मशाला वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान निर्मल शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी प्रधान संजीव बुग्गा पूर्व पार्षद, नवनीत शर्मा, जगतार सिंह, राकेश कुमार, सतिंदर कुमार, सुनील पांडे, जतिंद्र कुमार, महिंद्र सिंह, विनोद यादव, हर्ष शर्मा, वरिन्द्र, जीत लाल, मुन्ना, अरुण कुमार, पवन कुमार के अलावा भारी संख्या में इलाका निवासियों ने भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।