दिल्ली: सोमवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद कठिन साबित हुआ। वैश्विक बिकवाली के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई, जिससे निवेशकों के करीब ₹19 लाख करोड़ का नुकसान हो गया। सेंसेक्स में लगभग 3000 अंकों की गिरावट आई, वहीं निफ्टी ने करीब 900 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की। यह गिरावट अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका के कारण हुई, जिसने दुनिया भर के बाजारों को बुरी तरह प्रभावित किया।सोमवार को सेंसेक्स 3,072 अंकों (लगभग 4%) की गिरावट के साथ 72,296 अंक पर खुला, जबकि निफ्टी में 1,146 अंकों (5%) की गिरावट आई, और यह 21,758 अंक पर आ गया। इससे BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹19.4 लाख करोड़ घटकर ₹383.95 लाख करोड़ रह गया। इस गिरावट के मुख्य कारणों में से एक अमेरिकी टैरिफ नीतियों की वजह से ट्रेड वॉर का डर था, जिससे वैश्विक बाजारों में मंदी का माहौल बन गया।भारत के अलावा एशियाई बाजार भी मंदी की लहर से प्रभावित हुए। हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग इंडेक्स में 10% से अधिक की गिरावट आई, जो 2008 के वैश्विक संकट के बाद सबसे बड़ी गिरावट थी। चीन का CSI300 ब्लू चिप इंडेक्स भी 5% से अधिक गिर गया, और चीन की करेंसी युआन भी अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। जापान का Nikkei 225 इंडेक्स 9% गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया के Kospi में 4.34% की गिरावट आई।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।