कोलंबो,।‌ श्रीलंका आर्थिक और राजनीतिक बदहाली के बुरे दौर से गुजर रहा है। देश के लोग राजनीतिक उठापठक और आर्थिक मुश्किलों के बीच झूल रहे हैं। वहीं इस बीच श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति और श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के अध्यक्ष मैत्रीपाला सिरिसेना का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने पोलोन्नारुवा में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित मई दिवस रैली को संबोधित करते हुए, रविवार को देश नए चुनावों का आह्वान किया।देश के स्थानीय मीडिया कोलंबो पेज पर बताया गया कि एसएलएफपी के अध्यक्ष मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा है कि राजनेताओं को ऐसे समय में लोगों का पक्ष लेना चाहिए जब देश एक बड़ी त्रासदी का सामना कर रहा है, सिरिसेना ने आगे कहा कि वह इस उद्देश्य के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर सड़कों पर उतरे।उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और उनकी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं भी सड़कों पर उतरा क्योंकि यह सरकार तब भी नहीं जाती जब देश के सबसे अमीर से लेकर बेगुनाह पीड़ित किसान और सरकारी कर्मचारी सरकार से घर जाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। मैं देश में नई सरकार बनाना चाहता हूं। और हम यह करेंगे।’ यहां तक पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि जब देश में हजारों की संख्या में लोग संकट में हैं तो वह घर पर नहीं रह सकते।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।