अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी साहिब ज्ञानी मलकीत सिंह वरपाल को गहरा सदमा लगा है। उनके जवान बेटे हरचरणप्रीत सिंह रागी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हरचरणप्रीत के साथ उनके ससुर जसबीर सिंह और एक साथी गुरप्रीत सिंह की भी मौत हो गई है। भाई हरचरणप्रीत सिंह 25 साल के थे.