श्री चैतन्य महाप्रभु जी के आविर्भाव गौर पूर्णिमा एवं होली महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में श्री श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर (हरि बोल मंदिर) द्वारा आयोजित छः प्रभात फेरियों की श्रृंखला के अंतर्गत आज छठी व अंतिम प्रभात फेरी श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुई।

इस अवसर पर सभी भक्त प्रातः 6 बजे मंदिर प्रांगण से हरे कृष्ण महामंत्र एवं हरिनाम संकीर्तन करते हुए निकले। प्रभात फेरी मंडी रोड व सेंट्रल टाउन की विभिन्न गलियों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में आकर विश्राम को प्राप्त हुई।

प्रभात फेरी में सबसे आगे चल रही श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव जी की पालकी एवं ध्वज की सेवा मनीष वर्मा, गुरविंदर एवं हैप्पी वर्मा द्वारा श्रद्धापूर्वक की गई।

संकीर्तन का शुभारंभ पुजारी दीनार्ती हर दास प्रभु, रेवती रमण गुप्ता, कपिल देव शर्मा, राजेंद्र लूथरा, मिंटू कश्यप, सुरेश कुमार एवं सार्थक द्वारा गुरु वंदना, वैष्णव वंदना तथा पंचतत्व वंदना के साथ किया गया।

प्रभात फेरी के दौरान भक्तगण
“गोविंद हरे गोपाल हरे, जय-जय प्रभु दीनदयाल हरे”
तथा हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करते हुए नृत्य करते चले। सम्पूर्ण वातावरण
“हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे,
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे”
के दिव्य जयघोष से गूंज उठा।

इस प्रभात फेरी में अजय अग्रवाल, राजेंद्र लूथरा, चेतन दास, अजय अरोड़ा, हेमंत थापर, सूरज कुमार, गुरविंदर, घनश्याम राय, संजीव खन्ना, संजीव मल्होत्रा, गौरव भाला, शिवम्, विशाल भल्ला, सक्षम, रामदेव वर्मा, मनीष वर्मा, विवेक वर्मा, सूरज पांडे, शशिभूषण सहित अन्य अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।