
श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में ठाकुर जी का 39वाँ प्रकट उत्सव 28 मई दिन बुधवार को बहुत हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मंदिर के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि उस दिन सुबह 07:30 से 09:30 बजे तक मंदिर में श्री हरिनाम संकीर्तन और श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव जी का महाभिषेक होगा । रात्रि को भी 07:30 से 09:30 बजे तक श्री हरिनाम संकीर्तन एवं हरिकथा होगी और उसके बाद सभी के लिए मन्दिर में भंडारा प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम श्री चैतन्य गौडीय मठ, चण्डीगढ़ के मठ रक्षक त्रिदण्डी स्वामी श्रीमद् भक्ति विकास वामन महाराज जी की अध्यक्षता में होगा ।