फगवाड़ा (शिव कौड़ा) श्री ब्यास जी सेनेटरी स्टोर सतनामपुरा नजदीक रेलवे फाटक सामने शुगर मिल में रात को चोरी की सूचना मिली है। दुकान के मालिक जतिंदर गुप्ता ने बताया कि सुबह जब मैं दुकान पर आया तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और चोरों ने छत तोड़कर चोरी की चोरों ने 26 हजार रुपए नकद और पीतल का सामान चुरा लिया, जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है इलाके में काफी दहशत का माहौल है पुलिस को रात में गश्त बढ़ानी चाहिए।