फगवाड़ा 3 फरवरी (शिव कौड़ा) श्री विश्वकर्मा धीमान सभा रजि. फगवाड़ा की जनरल बैठक शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर फगवाड़ा में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान प्रदीप धीमान ने की। सर्वप्रथम सभा के महासचिव सुभाष धीमान ने सदस्यों को पिछली बैठक की कार्यवाही बारे जानकारी दी। तत्पश्चात भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती महापर्व की तैयारियों बारे चर्चा की गई। बैठक के पश्चात जानकारी देते हुए प्रधान प्रदीप धीमान ने बताया कि 16 फरवरी को श्री विश्वकर्मा महापुराण का पाठ करवाया जायेगा। समागम के दौरान मुख्य अतिथि बलजीत सिंह सोहनपाल अमन बिल्डर्स एंड कॉन्ट्रैक्टर्स जालंधर होंगे। ध्वजारोहण भुपिंदर सिंह सिहरा मेसर्ज हरदीप फर्नीचर उद्योग भुंतर द्वारा किया जाएगा। उन्होंने समूह क्षेत्र वासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में पधारने और भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। इस दौरान बाबा महेंद्र सिंह मनकू ने अस्पताल को ई-रिक्शा उपलब्ध करवाने का वायदा किया। जिन्हें प्रदीप धीमान व सभी सदस्यों ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभा के संरक्षक रमेश धीमान,जसपाल सिंह लाल, गुरनाम सिंह जुतला,अरुण रूपराय,इंद्रजीत सिंह मठाड़ू, जगदेव सिंह कुंदी,अमोलक सिंह झीता,नरिंदर सिंह टट्र, सुरिंदर सिंह कलसी, सुखदेव सिंह चग्गर, अशोक धीमान, राजिंदर सिंह रूपराय, सुखदेव सिंह लाल, रविंदर सिंह पनेसर, प्रशात धीमान, मनजिंद्र सिंह सिहरा, तीर्थ सिंह पदम,हरजीत सिंह भमरा और बलविंद्र सिंह रतन आदि उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।