लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिंह सिध्धू व प्रोजेक्ट डायरेक्टर पास्ट गवर्नर जे बी सिंह चौधरी व मुख्य मेहमान संजीव मड़िया ने लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में बिना ओप्रेशन घुटनों के दर्द से छुटकारा हेतु नी-ब्रेस कैंप का शुभारंभ किया।सिध्धू साहब ने बताया कि पी एन आर सोसाइटी भावनगर गुजरात से आए स्पेशलिस्ट डाक्टर विजय नाईक घुटनों के दर्द के पेशेंटों का चेक अप कर रहे हैं।प्रोजेक्ट डायरेक्टर जे बी सिंह चौधरी साहब ने कहा कि हमारा लायंस क्लब15 वर्षों से यह कैंप लगा कर लगातार लोगों की सेवा कर रहा है,हजारों लोग इस प्रोजेक्ट से फायदा ले चुके हैं।जो भी पेशेंट फायदा लेना चाहते हैं,उनके लिए यह कैंप 23व 24जुलाई को भी लगेगा।मुख्य मेहमान संजीव मड़िया ने लायंस क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब जरूरतमंद लोगों के लिए एक अच्छा उपराला कर रहा है।चेयरमैन दिनेश शर्मा ने बताया कि कैंप में खाने का एवं रहने का प्रबंध लायंस क्लब वहन करेगा।पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी ने मुख्य मेहमान,प्रोजेक्ट डायरेक्टर व आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर रीजन चेयरमैन अश्विनी सहगल,चेयरमैन प्रोजेक्ट दिनेश शर्मा,कन्वीनर राजेन्द्र पाल सिंह बहल, पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी,जे पी ऐस सिध्धू,मनीष चोपड़ा,उप प्रधान अशवनी मल्होत्रा,सतबीर सिंह भाटिया,सैकट्री परमजीत सिंह सैनी,कोषाध्यक्ष कुलजीत सिंह, पीआरओ सुरेंद्र सिंह,जॅयांट सैकट्री जगन नाथ सैनी,ईंजी गुरदीप सिंह,खुशपाल सिंह,सेवा सिंह,त्रिलोचन सिंह छाबड़ा,जसवंत सिंह,रमेश कुमार कश्यप व
अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।