Mumbai: दिग्गज एक्टर सतीश शाह का 74 की उम्र में निधन हो गया. 25 अक्टूबर को उन्होंने अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे. हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. उन्होंने दोपहर 2.30 बजे अंतिम सांस ली. इंडिया टुडे के मुताबिक, उनके मैनेजर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है और उनका अंतिम संस्कार रविवार को होगा.