जालंधर, 30 जून ( ) डिप्स स्कूल, सूरानुस्सी द्वारा विद्यार्थियों को घर बैठे देश के विभिन्न प्रांतो
की संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन, जीव- जन्तुओं और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत
करवाने के लिए सोशल साइंस गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस मौके पर टीचर्स द्वारा
क्विज, मॉडल मेकिंग, स्टेट ड्रैसिज आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। क्विज प्रतियोगिता के पहले चरण
में विद्यार्थियों से पर्यावरण से जुड़े प्रश्न पूछे गए। दूसरे विजूअल राउंड में विद्यार्थियों को स्पेस,
धरती पर रहने वाली विभिन्न जीवों की वीडियों और फोटो दिखाकर उनके बारे में पूछा गया। मॉडल
मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मिट्टी की विभिन्न परतों, बारिश के पानी को किस तरह से
बचाया जाए आदि विषयों पर मॉडल बना कर उनके बारे में बताया। कुछ विद्यार्थियों ने स्टेट ड्रैसिज
प्रतियोगिता में भाग लेकर विभिन्न राज्यों की संस्कृति, रहन सहन और वहां के पर्यावरण के बारे में
बताया। विद्यार्थियों ने गोवा, तामिलनाडू, कार्नटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, सिक्कम आदि राज्यों
की वेशभूषा धारण कर उन राज्यों के बारे में जानकारी दी।
प्रिंसिपल बेला कपूर ने इस गतिविधि के लिए सभी टीचर्स, पेरेंट्स और अभिभावकों की प्रशंसा करते
हुए कहा कि सोशल साइंस से जुड़ी गतिविधियां विद्यार्थियों को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और
इतिहास से जोड़ने में मदद करती है।
एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि सोशल साइंस की गतिविधियां
एक ऐसा माध्यम है जिससे हम दूसरे व्यक्तियों की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और ऐतिहासिक
गतिविधियों का अध्ययन कर सकते हैं। इसके माध्यम से एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति, पशु-पक्षियों के
प्रति अपने सामाजिक कार्यों और दायित्वों को समझते है और विकसित समाज का निर्माण होता है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।