
जालंधर : सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन पंजाब का एक प्रतिनिधित्व मंडल आज कैबिनेट मंत्री सरदार हरजोत सिंह भैंस उच्च शिक्षा मंत्री को अपनी लंबित मांगों के लिए मिला। शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिया कि उनकी मांगे पहल के आधार पर हल की जाएगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने संबंधित विभाग को काम जल्दी करने के आदेश भी जारी किए। इस अवसर पर सरदार विचित्र सिंह भैंस विशेष तौर पर उपस्थित थे। यूनियन के प्रतिनिधि मंडल में सरदार सविंदर सिंह गोला, प्रधान नॉन टीचिंग एम्पलाई यूनियन पंजाब, सरदार जगदीप सिंह महासचिव पंजाब, उप प्रधान दीपक शर्मा, सरदार प्रेम सिंह ऑर्गेनाइजिंग सचिव, श्री सुरेश कुमार और श्री तेजिंदर सिंह हाजिर थे
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।