जालंधर : राज नगर में सरकारी स्कूल के छात्रों से भरा ऑॅटो को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें 4 छात्रों गंभीर चोटें आई थी। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज की दौरान एक छात्रा की मृत्यु हो गई। मृतक रानी के परिजनों ने डाक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनकी लड़की का इलाज सही ढंग से होता तो उसकी जान बच सकती थी। मृतका की मां फूलवती ने ट्रोमा वार्ड के स्टाफ द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के बारे में बताते हुए कहा कि आई.सी.यू का ए.सी खराब था। जिस कारण वह बार-बार स्टाफ से आग्रह कर रही थी कि उसकी बच्ची को घबराहट हो रही है। लेकिन ट्रोमा वार्ड के स्टाफ ने उसे दिलासा देने की बजाय उससे बतमीजी करते हुए ट्रोमा वार्ड से बाहर निकल जाने को कहा। जिसे लेकर परिवार वालों ने ट्रोमा वार्ड के बाहर रोष प्रदर्शन किया और सिविल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। जब इस संबंध में मैडीकल सुप्रिटेंडैंट को फोन किया तो उन्होंने फोन नही उठाया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।