सिरसा: हरियाणा के सिरसा में सस्पेंड चल रहे एक तहसीलदार की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। तहसीलदार अपने एक रिश्तेदार के साथ टैक्सी में सवार होकर सिरसा से पंचकूला जा रहा था। सोमवार शाम को वह पंचकूला के लिए रवाना हुए। जैसे ही वह पंजाब के पटियाला के पास पहुंचे तो ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भुवनेश कुमार के रूप में हुई।भुवनेश कुमार मूलरूप से फतेहाबाद के रहने वाले थे।