सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसके कारण पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। कार एक पुलिसकर्मी चला रहा था। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कार में शराब की बोतल देखकर लोगों ने किया हंगामा पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम को हुई इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में शराब की बोतल देखकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया।