नई दिल्ली: पंजाब पुलिस लगातार एक्शन में है। आज सुबह-सुबह वह जानेमाने कवि कुमार विश्वास के घर कुछ कागजात लेने पहुंच गई तो दोपहर में आम आदमी पार्टी की पूर्व सदस्य अलका लांबा के घर पहुंच गई। फिलवक्त कांग्रेस नेता लांबा ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है।

सुबह-सुबह विश्वास का ट्वीट

कभी आप मुखिया अरविंद केजरीवाल के खासमखास रहे विश्वास ने सुबह में ट्वीट कर कहा,’ ‘सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।’ समझा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ दिए गए बयानों के वजह से दोनों नेताओं के घर पुलिस पहुंची है।लांबा पहले आम आदमी पार्टी की सदस्य थीं और चांदनी चौक से विधायक भी थीं। लेकिन बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। पार्टी छोड़ने के बाद वे आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधती रही हैं। माना जा रहा है कि उनके खिलाफ एक्शन भी उनके बयानों को लेकर लिया जा रहा है।पंजाब चुनाव के समय कुमार विश्वास के बयान पर खलबली मच गई थी। कुमार ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। चुनाव आयोग ने कुमार विश्वास के वीडियो बयान पर रोक लगा दी थी। कुछ समय बाद खतरे को देखते हुए कुमार विश्वास को केंद्र सरकार ने Y कैटेगरी की सुरक्षा भी दे दी थी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।