मोगा 23 अक्टूबर :मोगा के थाना निहाल सिंह वाला के अधीन आते गांव धूड़कोट रणसींह के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंदरू को अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मार गंभीर घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6.45 बजे के करीब अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसे और उन्होंने हरविंदर सिंह पर गोलियां चला दीं। हरविंदर सिंह कबड्डी के नामी खिलाड़ी हैं और आम आदमी पार्टी द्वारा वह धूड़कोट रणसींह से सरपंच के उम्मीदवार भी थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।