भारतीय व्यापार मंडल पंजाब के प्रांतीय महासचिव पवन छाबड़ा तथा जालंधर सिटी-1 इकाई के अध्यक्ष राहुल बाहरी ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहनी को नियुक्ति पत्र सौंपा। उपरोक्त विषय पर जानकारी देते हुए प्रांतीय चेयरमैन अश्विनी अत्री ने बताया कि हाल ही में जालंधर सिटी-1 इकाई के अध्यक्ष राहुल बाहरी की अनुशंसा पर और प्रदेेशाध्यक्ष राजीव गोयल बिट्टू बादल और दोआबा जोन संयोजक विनोद भारती के संरक्षण में सुरेंद्र साहनी को जालंधर सिटी-1 का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र साहनी ने प्रांतीय चेयरमैन अश्विनी अत्री, प्रदेशाध्यक्ष राजीव गोयल बिट्टू बादल, प्रांतीय महासचिव पवन छाबड़ा, दोआबा जोन संयोजक विनोद भारती, जालंधर सिटी-1 इकाई के अध्यक्ष राहुल बाहरी और सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और सभी को आश्वासन दिया कि उन्हें जो पद सौंपा गया है, उसके लिए वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। सुरेंद्र साहनी ने कहा कि व्यापारियों को व्यापार में आने वाली सभी समस्याओं के समाधान के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।