जालंधर( )भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने सूर्य मिशन आदित्य एल-1 मिशन को देश के लिए ऐतिहासिक और शानदार उपलब्धि है ।उन्होंने इसके सफल लॉन्चिंग के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिक वर्षों से इसके लिये दिन-रात मेहनत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदित्य एल1 का सफल प्रक्षेपण संपूर्ण राष्ट्र दृष्टिकोण का प्रमाण है जिसे हमने अपनी कार्य संस्कृति में अपनाने की कोशिश की है। उन्होंने भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।