जालंधर, 25 जनवरी:- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स की सभी ब्रांचों द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया
जिसमें छात्र देशभक्ति के रंग में रंगे नज़र आए। छात्रों ने तिरंगे को सलाम करते हुए हमेशा देश से प्यार करने
और उसका मान बढ़ाने का प्रण लिया। छात्रों के लिए करवाए गए ऑनलाइन प्रोग्रामों में छात्रों ने चेहरे पर तिरंगे
बना देश के प्रति प्यार का इजहार किया। इस अवसर पर स्टाफ मेंबर्स द्वारा तिरंगा लहरा, राष्ट्रीय गीत गाया
गया। सभी प्रिंसिपल्ज़ ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी। वाईस चेयरपर्सन  संगीता चोपड़ा ने सभी को गणतंत्र
दिवस की बधाई देते हुए सभी को मिलकर देश को आगे बढ़ाने के लिए कहा।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।